कानपुर । सलेमपुर स्थित उपासना मेमोरियल मायावती इंटर कॉलेज में रविवार को 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ड्रामा, एक्टिंग और नृत्य शामिल थे । जिनमें छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थापना दिवस पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई । इसमें बच्चों ने थर्माकोल और रंगों का उपयोग कर विज्ञान सहित अन्य विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं । शिक्षकों की भागीदारी भी सराहनीय रही ।
वही स्कूली बच्चों ने संगीत के माध्यम से मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया । उप प्रधानाचार्य एस आर मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगामी वर्षों में विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा । उन्होंने अभिभावकों के सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथियों में विनय मिश्रा और रानू शुक्ला शामिल थे । वही विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संदीप कुमार द्विवेदी, मैनेजर राम कीर्ति द्विवेदी,प्रधानाचार्य शैलेश कुमार द्विवेदी,पूनम शुक्ला, शालू जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
