बिन्दकी/फतेहपुर । अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 दिन पहले बाइक सवार अधेड़ गंभीर घायल हो गया था । जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था । हैलट अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे शव वापस आया तो परिजनों में हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी कस्बे के ललौली रोड चुंगी चौकी के निकट निवासी घनश्याम मिश्र उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका मिश्रा इंजन मिस्त्री थे । 5 दिन पहले वह मलवा थाना क्षेत्र की उमरगहना गांव एक किसान का इंजन बनाने गए थे । वापस बाइक द्वारा आते समय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर रोड में फिरोजपुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन नेट तेज टक्कर मार दिया था । जिसके चलते हुए गंभीर घायल हो गए थे । जिनका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया था । जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई । शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दिन में करीब 3:00 बजे शव घर वापस आया तो परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल था । सभी लोग दुख जता रहे थे। मृतक का अंतिम संस्कार गंगा नदी किनारे बक्सर घाट में किया गया ।
