कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैश्य समुदाय के लोगों से मुलाक़ात की ।
नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है और ये ख़तरे की घंटी है ।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “हमारा व्यापार ख़त्म होने की कगार पर है । व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया ।”
उन्होंने कहा, “सरकार ने मनमानेपन को खुली छूट दे दी है और छोटे- मध्यम व्यापारियों को नौकरशाही और ग़लत जीएसटी जैसी ख़राब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है ।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ये सिर्फ़ नीति की ग़लती नहीं है बल्कि ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है ।
