घटनास्थल पर मौजूद रूसी सुरक्षाकर्मी ।
रूस । रूसी अधिकारियों ने बताया है कि मॉस्को में एक धमाके में तीन लोग मारे गए हैं । जिनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं ।
रूस की जांच कमेटी ने बताया है कि दो ट्रैफ़िक पुलिस अधिकारियों ने शहर की येलेट्सकाया स्ट्रीट पर एक पुलिस कार के पास एक ‘संदिग्ध व्यक्ति’ को देखा और जब वे उसे पकड़ने के लिए गए तो एक विस्फोटक डिवाइस में धमाका हो गया । दोनों पुलिस अधिकारियों की मौत गंभीर चोटों की वजह से हुई । साथ ही इस धमाके में पास खड़े एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई । इससे पहले सोमवार को भी राजधानी मॉस्को में एक कार बम धमाके में एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हुई थी ।
