नगर निगम चुनावों को देखते हुए उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आए हैं ।
महाराष्ट्र । नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरम होता जा रहा है । इस बीच राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने सियासी गठबंधन की घोषणा की है ।
राज ठाकरे ने इस गठबंधन के बाद कहा, “मुंबई का मेयर मराठी होगा और वह हमारा होगा ।”
इस गठबंधन के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) एक साथ मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी ।
ठाकरे बंधुओं के लिए मुंबई नगर निगम चुनाव बेहद अहम है और इसे एक तरह से दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है ।
इससे पहले जुलाई महीने में पहली बार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मराठी भाषा के मुद्दे पर एक मंच पर साथ आए थे ।
