विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में रोहित शर्मा मुंबई और विराट कोहली दिल्ली के लिए खेल रहे हैं (फ़ाइल फ़ोटो) ।
मुम्बई । विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक जमाए हैं और अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई है ।
ग्रुप सी मुक़ाबले में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने सिक्किम को आठ विकेट से हरा दिया ।
सिक्किम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट पर 236 रन बनाए थे, जिसमें सिक्किम टीम के आशीष थापा की 79 रन की पारी अहम रही ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 155 रनों की पारी खेली और मुंबई ने 30.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया ।
इधर, बेंगलुरु में खेले जा रहे एक अन्य मुक़ाबले में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला ।
आंध्र प्रदेश की ओर से दिए गए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया ।
कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल हैं । इस पारी की मदद से दिल्ली ने आंध्र प्रदेश के ख़िलाफ़ आसान जीत दर्ज की ।
