फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने शहर में स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को देखा । पीने का पानी,हीटर,टॉयलेट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखी व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए । इसके पश्चात उन्होंने साईं मंदिर गेट पर मौजूद दो महिलाओं को कंबल दिए । महिला ने कंबल देने पर जिलाधिकारी को आशीर्वाद दिया । बस स्टेशन पर भी जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरे को देखा गया और आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉo अविनाश त्रिपाठी ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
