– विजेता व उप विजेता टीम को किया गया सम्मानित, विकास विभाग ने ट्राफी अपने नाम किया
कानपुर । कानपुर नगर के सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व हास्य कलाकार व उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजू श्रीवास्तव जयंती के अवसर पर आयोजित पत्रकार एकादश व विकास विभाग एकादश के मध्य मैच की समाप्ति के पश्चात पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि लाल सिंह तोमर ने कहा कि विकास विभाग व पत्रकारो के बीच इस तरह के मैचों से आपसी सौहार्द व एकता प्रदर्शित होती है ।
वही पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर क्रिकेट मैदान में खेले गए दोस्ताना टी-20 मैच में पत्रकार एकादश के कप्तान सत्यार्थ विक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए । जिसने अनूप मिश्रा,लवकुश आर्या, संगम साहू की साहसिक परियों का योगदान रहा । विकास विभाग की तरफ से रवि वर्मा ने सर्वाधिक विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करते हुए अतुल तोमर,आकाश सिंह व रवि वर्मा की जिम्मेदारी पारी के वाबजूद रोमांचक मैच में 3 गेंद शेष रहते विकास विभाग ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की । रवि वर्मा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।
इसके पूर्व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व हास्य कलाकार उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजू श्रीवास्तव की जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिखा राजू श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी निशांत राय,अरुण तोमर आदि ने दीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं राजू श्रीवास्तव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया ।
वही मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि लाल सिंह तोमर ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री वाजपेई राजनीतिज्ञ के साथ पत्रकार भी थे । जनता के बीच अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले श्री अटल जी लोकसभा राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया ।
उन्होंने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि श्री राजू श्रीवास्तव कानपुर के नही देश की धरोहर थे । उनकी स्मृति में प्रति वर्ष इस तरह के आयोजन में पूर्ण सहयोग करने के लिये उन्होंने आयोजको को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर,राजू श्रीवास्तव के परिजन, प्रसन्न विक्रम, आदित्य विक्रम सहित क्षेत्रीय प्रधान,शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे ।
