कानपुर । आज अहिरवां राजा मार्केट कानपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एफएमसी एवं एचडीबी के संयुक्त सहयोग से संचालित आर्थिक आरोग्यम केंद्र द्वारा व्यापारियों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री रजत पांडेय सहित संगठन की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे । वहीं एफएमसी के राज्य समन्वयक ब्रजेश पाल एवं डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर मिश्रीलाल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारीगण शामिल हुए ।
सत्र के दौरान व्यापारियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली सुरक्षित बैंकिंग वित्तीय योजना, क्रेडिट स्कोरलोन प्रबंधन ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव तथा आधुनिक वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई ।
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त व्यापारी ही वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में अपने व्यापार को सुरक्षित रखते हुए निरंतर प्रगति कर सकता है। आर्थिक आरोग्यम केंद्र के माध्यम से व्यापारियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । बैठक के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई तथा उनके व्यावहारिक और प्रभावी समाधान सुझाए गए ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि महिला उद्यमियों को भी संगठन में पदाधिकारी बनने का पूर्ण अवसर दिया जाएगा । इसी क्रम में संगठन के अंतर्गत महिला विंग का गठन किया जा रहा है ।
यह पहल महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और संगठन में सक्रिय सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम है । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाले सत्रों के नियमित आयोजन की मांग की ।
प्रमुख रूप से महेश वर्मा रजत पांडे श्याम सुंदर धर्मेंद्र दीक्षित रवि सोनी,संतोष गुप्ता,श्याम अरोड़ा,अभय गुप्ता,रामकृष्ण पटेल,परमानंद पटेल, दुर्गेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, संतोष सोनी आदि मौजूद रहे ।
