बिन्दकी/फतेहपुर । कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 12 लाख ₹50 हजार जीतने वाली मेधावी का भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सम्मान किया । मेधावी को फूलमाला तथा शाल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कस्बे के मोहल्ला कुवरपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मुंबई में हुए कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में हाट सीट में बैठकर सामने बैठे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कार्यक्रम के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब देकर 1250000₹ जीतने वाली मेधावी आस्था ओमर पुत्री मधु श्याम ओमर निवासी मोहल्ला लंका रोड कस्बा बिन्दकी को फूल माला एवं शाल पहना कर तथा प्रतीक चिन्ह सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका की चेयरमैन राधा साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह के अलावा,मुन्ना लाल सोनकर वीरेन्द्र दुबे रन्नो गुप्ता स्वाती ओमर, सोमवती निषाद, संगीता तिवारी, मंजू साहू ,राम विलास विश्वकर्मा, अरविंद भारतीय, आशीष साहू,शिवांशु,किशन सोनकर,विनय तिवारी,प्रांजल सहित तमाम लोग रहे ।
