फतेहपुर । सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व जन कल्याण महा समिति से सयुक्त तत्वाधान में चार साहिबजादो की शहीदी सप्ताह में आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया ।
मुख्य अथिति का स्वागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार व डॉक्टर वरद वर्धन बिसेन ने बैज अंलकृत व पटका पहना कर किया । जिसमे आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । रक्तदान करने वालो में गुरमीत सिंह ने अपना 46वा रक्तदान, बबलू सिंह, अमन सिंह,रंजन सिंह,नीलेश सिंह,कवलजीत सिंह ने सातवा रक्तदान ,विनय,प्रशांत ने किया ।
इस मौके पर संस्था सर्व फ़ार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन गुरमीत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रसून तिवारी व जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार,डॉक्टर वरद वरदन बिसेन ,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक सिंह,डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, परामर्श दाता दीपाली वर्मा,डॉक्टर अभिषेक पटेल, टेक्नोलॉजिस्ट बृज किशोर,सन्तोष राजपूत,दिव्या वर्मा,लैब असिस्टेन्ट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव,शशि प्रकाश,लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
