फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि एफ०पी०ओ०/सहकारी समितियों के द्वारा 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट एवं कृषकों हेतु मिनी ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट प्राप्त करने का अवसर है ।
नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयलसीड्स) वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पंजीकृत एफ०पी०ओ०/सहकारी समितियों हेतु 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना कराये जाने पर प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत या अधिकतम रू0 9,90,000 तक अनुदान अनुमन्य है ।
साथ ही कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों हेतु मिनी ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट (मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम रू0 2,00,000 अनुदान अनुमन्य है) प्राप्त करने के लिये आनॅलाइन आवेदन आज से 09 जनवरी 2026 के मध्य कृषि विभाग के पोर्टल पर प्राप्त किया जायेगा । जो पूरी तरह से पारदर्शी है ।
ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) एवं मिनी ऑयल एक्स्ट्रै क्शन यूनिट के लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष आनॅलाइन “ई-लॉटरी” के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा ।
अतः इच्छुक एफ०पी०ओ०/सहकारी समितियां एवं कृषक आज से 09 जनवरी 2026 के मध्य उक्त का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें ।
