अलीगढ़ । मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में एक शिक्षक की मौत हो गई है । एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया है कि यह घटना बुधवार रात क़रीब 9 बजे हुई ।
उन्होंने बताया “हमें सूचना मिली कि लाइब्रेरी के पास कहीं फ़ायरिंग हुई है और उसमें कोई एक आदमी घायल हुआ है और उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे हैं ।”
“जब हम मेडिकल कॉलेज पहुँचे तो ये पता चला कि जिस आदमी को गोली लगी है उनका नाम राव दानिश अली है और वो यूनिवर्सिटी के एबीके स्कूल में शिक्षक हैं । मौक़े पर लोगों ने बताया कि 7-8 गोलियाँ चली हैं ।”
वसीम अली ने बताया कि दानिश अली को सिर में गोली लगी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
