चित्रदुर्ग में सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत
कर्नाटक । चित्रदुर्ग ज़िले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हो गए हैं । यह हादसा नेशनल हाइवे 48 पर हुआ है ।
चित्रदुर्ग के डीसी (ज़िलाधिकारी) ने बताया कि “यह हादसा बुधवार रात क़रीब 2 बजे हुआ है । इसमें बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, इससे बस में आग लग गई ।”
“यह बस स्लीपर कोच थी, जिसमें 32 मुसाफ़िर सवार थे । अभी तक हमने 11 शवों की पहचान कर ली है और सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।”
घटनास्थल से मिल रही तस्वीरों में दिख रहा है कि यह हादसा काफ़ी गंभीर है । जिसमें बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि ट्रक (लॉरी) के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है
