तमिलनाडु के सीएम ने हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए मुआवज़े की घोषणा की (फ़ाइल फ़ोटो) ।
तमिलनाडु । राज्य मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के प्रति शोक जताया है ।
यह हादसा बुधवार रात को कुड्डालोर ज़िले के एलुथुर गांव के पास हुआ है । स्टालिन ने मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक- एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है ।
स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़ बुधवार रात त्रिची से चेन्नई जा रही एक सरकारी बस का अगला टायर फट गया और इसके बाद बस 2 कारों से टकरा गई ।
