पीएम मोदी क्रिसमस के मौक़े पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुँचे ।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं इस मौक़े पर गुरुवार सुबह वो दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुँचे । उन्होंने इससे जुड़ी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की हैं ।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की सर्विस में शामिल हुआ । सर्विस में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका । क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाए ।”
