– बांग्लादेश में दलित युवक की हत्या पर बीएसपी नेता मायावती ने ये कहा
– मायावती ने केंद्र सरकार से फ़ौरन कदम उठाने की मांग की है ।
लखनऊ । बांग्लादेश में हालिया हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने भारत सरकार से ऐसी घटनाओं के ख़िलाफ़ सक्रिय भूमिका निभाने मांग की है ।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “जैसा कि सबको पता है बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के जान, माल और मज़हब को जिस प्रकार से सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है उससे अपने देश में ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर भी चिंता की लहर है ।
“अभी हाल ही में वहाँ एक दलित युवक की जिस तरह से हत्या की गई है । उसको लेकर भारत में लोगों का सड़कों पर फूटा आक्रोश स्वाभाविक है,जिसका भारत सरकार फौरन समुचित संज्ञान लेकर आगे हर स्तर पर अधिक सक्रिय भूमिका निभाए,ऐसी देश को उम्मीद है और यही समय की माँग भी है ।”
मायावती ने आरोप लगाया है कि भारत में दलितों और आदिवासियों पर जुल्म रुका नहीं है और बांग्लादेश के लिहाज से भी यह दुःख और चिंता की बात है
बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में बीते गुरुवार को धर्म का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला था ।
