बिन्दकी/फतेहपुर । बिजली के शार्ट सर्किट से एक कैंटीन में रात में आग लग गई । जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जल गई । सुबह आग लगने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लगगई । दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को तथा हल्का लेखपाल को दिया । जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय के बगल में स्थित दिव्य जलपान एवं स्वीटहाउस नाम की कैंटीन में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई । जिससे कैंटीन में रखा फ्रिज, वाई-फाई कैमरा,एलसीडी व अन्य तमाम सामान सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल गई ।
दुकान मालिक अंकित गुप्ता निवासी ग्राम लखना खेड़ा कोतवाली बिन्दकी जनपद के पिता राम लाल गुप्ता शुक्रवार की भोर पहर करीब 4 बजे जब अपनी दुकान पहुंचे तो आग लगने की जानकारी हुई ।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । इस मामले में समाजसेवी अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को भी दे दी गई है । लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।
