फतेहपुर । आज उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) की व्यापार मंडल कैबिनेट बैठक हरिहरगंज शांति गंगा होटल में संम्पन्न हुई जिसमे युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह का जन्मदिन सभी पदाधिकारियों के बीच मनाया गया ।
उसके बाद केबिनेट के बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी ने की जिसका संचालन जिला वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने किया आगे चर्चा में बात उठायी गयी शीघ्र ही जिलाधिकारी से ओवरलोड ट्रकों के विषय मे बात की जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा । चर्चा में ये बात सामने आई कि जहानाबाद,बिंदकी ,बहुआ ,गाजीपुर,असोथर,विजयीपुर के बाजारों के बीच से भारी वाहन ओवरलोड निकलने के कारण व्यापारियों का व्यापार एवम सड़के ध्वस्त हो रही है । जिसके कारण आने वाले उपभोक्ता प्रतिष्ठानों में आने से घबराते है ।
ये निर्णय लिया गया कि जनवरी के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिले के समस्त कस्बो में व्यापारियों द्वारा एक व्रहद आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा ।
पदाधिकारियों ने कहा ऐसे ही ऑनलाइन के द्वारा 60℅ व्यापार खत्म हो चुका है । मुख्य अथिति के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे मौजूद रहे ।
बैठक में राज कुमार मिश्रा,आरिफ,वीरेंद्र साहू,इमरान खान,अरविंद आर्या,मो० अकरम,राम बाबू गुप्ता,नारायण गुप्ता,सरदार वरिंदर सिंह ,फरहत अली सिद्दकी, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।
