बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के नहरामऊ गांव निवासी अनंतू पुत्र अच्छे लाल ने उनके भाई संतराम को गायब करने का आरोप संतराम की ही पत्नी सरवरिया पर लगाया गया है । जिस मामले में कोर्ट के आदेश पर बकेवर थाना में पत्नी सरवरिया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
पीड़ित अनंतू ने बताया कि उसका भाई संतराम नशे का आदी था जो पहले भी कई बार लापता हो चुका था । लेकिन कुछ समय बाद वापस आ जाता था । परन्तु इस बार पिछले चार सालों से घर नहीं लौटा है । वही रिश्तेदारी समेत उसको हर जगह तलाशा गया पर कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी ।
अनंतू ने भाई की पत्नी सरवरिया पर आरोप लगाते हुए बताया कि संतराम के बारे में पूछे जाने पर वह कोई स्टीक जवाब नहीं देती है और पूछने पर कहती है कि तुम्हारे भाई की तरह ही तुम्हारा हाल करुंगी ।
वही इस बाबत थाना अध्यक्ष समित देव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पत्नी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । अगर किसी को भी लापता संतराम की जानकारी मिले तो थानाध्यक्ष बकेवर 9454403335 या विवेचना कर रहे उप निरीक्षक रमेश राय के 7007442455 मोबाइल पर जानकारी दे सकता हैं ।
