बिन्दकी/फतेहपुर । श्री शतचंडी महायज्ञ तथा मेला के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही रासलीला में भगवान श्री कृष्ण द्वारा माखन चोरी का मंचन किया गया । जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे ।
नगर के वाला हजरतपुर ठठराही स्थित काली जी मंदिर पल्सर में चल रहे 11 दिवसीय महायज्ञ व मेला के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । श्रद्धालुओं ने मां काली जी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है । ऐसी मान्यता है कि मां काली जी देवी के मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है मां काली देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है ।
वही महायज्ञ मेला के आठवें दिन रविवार शाम करीब 4:00 बजे भगवान श्री कृष्ण द्वारा माखन चोरी किए जाने का सुंदर मंजन किया गया जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । वही महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की तो बच्चों ने खिलौने तथा मनोरंजन की वस्तुएं खरीदी तथा अकेला और मूंगफली भी खरीदते नजर आए ।
