कानपुर । सरसौल स्थित बीआरसी कार्यालय में सोमवार से चल रहे दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए 05 दिवसीय सहायक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण दौरान मौजूद शिक्षकों को आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम 2016 के तहत विकलांग बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में सूचित किया गया । जिसमें 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में जानकारी दी गई ।
प्रशिक्षण के दौरान,संसाधन व्यक्ति नीलम सक्सेना व गायत्री श्रीवास्तव दिव्यांग शिक्षक ने शिक्षकों को सूचनाएं प्रदान की । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार साथ नीलम सक्सेना ,गायत्री श्रीवास्तव अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।
