World News Update । कतर की राजधानी दोहा में हुए फ़िडे वर्ल्ड ब्लिट्ज़ चेस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है ।
इससे पहले अर्जुन ने फ़िडे रैपिड चेस चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था ।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा “चेस में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है ।”
उन्होंने कहा “फ़िडे वर्ल्ड ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई हाल ही में उन्होंने फ़िडे रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था ।”
पीएम मोदी ने कहा “उनकी प्रतिभा,धैर्य और जुनून सराहनीय हैं । उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी । उन्हें मेरी शुभकामनाएं ।”
