ख़ालिदा ज़िया की पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक दूर-दूर से श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं ।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े की नमाज़ बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे बांग्लादेश के संसद भवन के साउथ प्लाजा में पढ़ी जाएगी । देश के अलग-अलग इलाक़ों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं ।
एक संवाददाता ने बताया कि कई लोग सुबह चार बजे ही उस जगह पहुंच रहे हैं । जहां से ख़ालिदा ज़िया का जनाज़ा निकलेगा । जो लोग पहुंच रहे हैं उनमें से कई लोगों ने काले रंग के बैज पहन रखा है ।
ख़ालिदा ज़िया के जनाज़े के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । सुरक्षा कारणों से आम जनता को ख़ालिदा ज़िया के पति ज़ियाउर रहमान की समाधि के आसपास के इलाक़े में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है ।
अंतरिम सरकार ने घोषणा की है कि ख़ालिदा ज़िया को राजकीय सम्मान के साथ दफ़नाया जाएगा । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है वो काफी दिनों से बीमार थीं ।
