कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर के समय सरसौल कस्बे में स्थित नन्देश्वर ट्रेडिंग कंपनी नामक चूनी चोकर की दुकान से 35000 चोरी हो गए ।
वही मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक राकेश कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू सरसौल के निवासी हैं । पीड़ित राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो युवक एक सफेद बाइक पर उनकी दुकान पर आए थे । वे चूनी चोकर के दाम पूछ रहे थे । इसी दौरान दुकान पर चूनी चोकर लेकर एक ट्रक आ गया । दुकान के आगे बिजली के तार पड़े थे, जो ट्रक में फंस गए थे । राकेश कुमार गुप्ता बांस लेकर तारों को हटाने के लिए दुकान से बाहर गए । इसी दौरान बदमाशों ने दुकान की गोलक से 35,000 रुपए चुरा लिए ।
वही चोरी करने के बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक की गति तेज कर फतेहपुर की ओर भाग गए । पीड़ित ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है । वही महाराजपुर पुलिस दुकान के आस पास लगे कैमरे खंगाल रही है । वही सरसों चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह परमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।
