– 150 लीटर कच्ची देशी शराब,12 भट्ठी व शराब बनाने के उप करण बरामद,15 क्विंटल लहन को कराया गया नष्ट
बकेवर/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा ग्राम कंजरनडेरा मजरे बेंता में दबिश दी गई ।
छापेमारी के दौरान अभियुक्तगण अच्छेलाल पुत्र करिया,जयराम उर्फ जुल्फा पुत्र छेद्दू उर्फ छिदुवा,भोला पुत्र हीरालाल,रामकुमार पुत्र गिल्लू ,विश्वमोहिनी पत्नी वीरेन्द्र,रोहित पुत्र इन्दल,विटोला पत्नी सोहनलाल, कनी पत्नी रमेश समस्त निवासीगण कंजरन डेरा बेंता मौके से फरार हो गये । जिनके घरों से 12 अवैध भट्ठियाँ,शराब बनाने के उप करण व 150 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । भारी मात्रा में बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया फरार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना बकेवर में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ।
बरामदगी करने वाली थाना बकेवर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक रजनीश पाण्डेय,उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद,उप निरीक्षक रामजन्म पाण्डेय,उप निरीक्षक कप्तान सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार राय,उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक गामा सिंह,उ प निरीक्षक गंगाराम रत्ना, कांस्टेबल शुभम पाण्डेय,कांस्टेबल धीरज यादव,कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार,कांस्टेबल शशि शेखर राय,कांस्टेबल महेन्द्र पाल सिह,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार,कांस्टेबल संदीप चौधरी,महिला कांस्टेबल मिन्की, महिला कांस्टेबल डाली,आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान आबकारी संजय प्रकाश, आबकारी सिपाही समरजीत यादव,आबकारी सिपाही साहित्य प्रकाश चौधरी शामिल रहे ।
