फतेहपुर । अग्रणी जिला कार्यालय- फ़तेहपुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सूक्ष्म बीमा की योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बंकों तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से चलायी जा रही है ।
जीवन ज्योति बीमा के पंजीकरण के लिए लाभार्थी की आयु 18- 50 साल तथा जीवन सुरक्षा के लिए लाभार्थी की आयु 18-70 साल तक होनी चाहिए । इस बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी अपने निकटतम बैंक की शाखा जहां उनका खाता है वहाँ पंजीकरण करवा सकते है । पंजीकरण के लिए अपने आधार कार्ड की फोटो प्रति बीमा के फॉर्म के साथ अपने शाखा में जमा करें । अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम शाखा में संपर्क करें । इस योजना का लाभ पोस्ट ऑफिस के शाखा से भी लिया जा सकता है । सभी जिला वासियो से यह अपेक्षा है कि वो अधिक से अधिक पंजीकरण करवा कर इस योजना का लाभ उठाए ।
