कानपुर । मंगलवार को कानपुर नगर के सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने हाथीगांव के प्राचीन नंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण मंगल वार किया गया यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है । वही मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है जिसकी देखरेख श्री नंदेश्वर समिति करती है । यह निरीक्षण मंदिर के सौंदर्याकरण के प्रस्ताव के बाद किया गया ।
भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा और रानू शुक्ला ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को प्रस्ताव सौंपा था । विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यटन विभाग से बात कर इस पर कार्रवाई का अनुरोध किया था ।
बताया गया कि महा शिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है । जिसमें लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं ।
हालांकि मंदिर परिसर में शौचालय, बैठने और लेटने जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । इन्हीं कमियों को दूर करने और मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग की टीम ने परिसर का गहन निरीक्षण किया ।
जेई सौरभ राय ने बताया कि निरीक्षण के बाद एक विस्तृत बजट प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा । वही बजट स्वीकृत होने के बाद मंदिर में सौंदर्याकरण और सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा ।
पर्यटन विभाग के सौरभ यादव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी और बजट पास होने पर काम शुरू होगा । इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिपाल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित कई अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
