बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव से आ रहे साइकिल सवार अधेड़ को स्टेट हाईवे पर चढ़ते ही जहानाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । राहगिरो ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएससी इलाज के लिए जहानाबाद भेजा ।
जानकारी के अनुसार बाबूराम सैनी का पुत्र शिवमोहन सैनी (55) निवासी मथुरापुर अपने बडे लडके सतीश को जो आलमपुर पानी की टंकी मे कार्यरत है । जिसको खाना देने के लिए जा रहा था तभी मथुरापुर मोड से स्टेट हाईवे पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सीएससी पहुंचने पर उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । मृतक की पत्नी कृष्णा देवी और तीन पुत्र सतीश,संदीप और सत्येद्र है । जिनका रो -रो कर हाल बुरा है ।
थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि छोटे लड़के सत्येद्र द्वारा अज्ञात वाहन की टक्कर की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर पीएम के लिए शव भेजा गया है ।
