बिन्दकी/फतेहपुर । सूर्य प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन लखन स्पोर्टिंग क्लब तथा कुशारा स्पोर्टिंग क्लब के बीच क्रिकेट मैच हुआ । लखन स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 193 रन बनाए । जब कि इसके जवाब में कुशार स्पोर्टिंग क्लब 166 रन बने इस प्रकार लखन स्पोर्टिंग क्लब 27 रन से मैच जीत गई ।
कस्बे के खजुहा रोड स्थित ईदगाह मैदान में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से सूर्या प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ । जिसमें लखन स्पोर्टिंग क्लब तथा कुशारा स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच हुआ । 16-16 ओवर के मैच में लखन स्पोर्टिंग क्लब टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर तथा तीन बाल में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । इसके जवाब में कुशारा स्पोर्टिंग क्लब टीम 15 ओवर दो गेंद में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । इस प्रकार लखन स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट टीम 27 रन से मैच जीत गई । लखन स्पोर्टिंग क्लब टीम के अभिलाष ने 90 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे ।
इस मौके पर सभासद अनिल सोनकर और सूर्या भाई, पूर्व सभासद वेदु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू यादव तथा सिद्दीकी राइन ने अंपायर की भूमिका निभाई । कॉमेंटेटर नफीस तथा कन्हैया रहे । जब कि स्कोरर रणवीर सिंह यादव रहे ।
