कानपुर । सरसौल स्थित पॉवर हाउस में चोरी की वारदात सामने आई है । वही बुधवार सुबह घटना का पता चला । वही सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी ।
मिली जानकारी के अनुसार कात्यायनी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर दिलीप ने बताया कि उनकी पांच सदस्यीय टीम विद्युत वितरण उपखंड सरसौल में काम कर रही थी । मंगलवार देर रात सभी कर्मचारी खाना खाकर अपने कमरे में सो गए । बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जागने पर उन्होंने देखा कि पिकअप में रखा सामान बिखरा पड़ा था । जांच करने पर ड्रिल मशीन,कटर,औजार, 30 लीटर डीजल का पीपा और केबल गायब मिले ।
वही कर्मचारियों ने आसपास सामान की तलाश की तो केबल पॉवर हाउस के पीछे पड़ी मिली । लेकिन अन्य सामान का कोई पता नहीं चला ।
दिलीप के बताया कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग पचास हजार रुपये है । उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी । वही इस संबंध में चौकी प्रभारी सरसौल चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि एप्लिकेशन प्राप्त हुई है मामले की जांच की जा रही है ।
