कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलेमपुर व नारायणपुर गांव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मॉर्निंग वॉक के दौरान सभी ग्रामीणों से भेट कर नए वर्ष कि शुभ कामनाएं दी ।जिसके बाद सतीश महान ने सबसे पहले सलेमपुर गांव में मॉर्निंग वॉक किया ।
वही गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों ने ईट लगे हुए कई वर्षों के पुराने खड़ंजे को दिखाते हुए महाना से बनवाने कि मांग कि जिस पर महाना ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर के सी सी मार्ग बनाने के लिए निर्देशित किया ।
इसी दौरान सतीश महाना ने राजकुमार शुक्ल से भेट की और उनसे गांव की समस्याओं को जाना प्रयास किया इसके बाद सतीश महाना ने विधायक निधि से हो रहे मंगत खेड़ा में 650 मी इंटर लॉकिंग के विकास कार्य का मॉर्निंग वॉक करते हुए निरीक्षण किया । इसके बाद पुनः आगे नरायणपुर गांव में भ्रमण शुरू किया । जिसमें ग्रामीणों से सतीश महाना ने हर घर जल के अंतर्गत लोगों से पूछा पानी आता यह नहीं सभी ने कहा आता है । इसके बाद आगे बढ़ने पर किसान राम सिंह यादव को भैंस को दूध निकालते देख पूछा मुझे अपनी भैंस का दूध निकालने देंगे राम सिंह यादव ने खुश होकर बाल्टी थमा जिस पर सतीश महाना ने दूध निकाला और गिलास मंगा कर उसी दूध को पिया ग्रामीणों ने इस कार्य कि बड़ी सराहना कि आगे बढ़ने पर कुछ महिलाएं सीके सूप बनाने के लिए निकाल रही थी ।जिस पर महाना ने सभी को और उत्साहित किया । इसी दौरान ग्रामीणों की मांग पर सतीश महाना ने 30/स्ट्रीट लाइटे खंभों पर वह 3 हाइ मास्क लाइट एक सप्ताह के भीतर लगाने को निर्देशित किया । इसके बाद सतीश महाना कोडर गांव में हाल ही के दुर्घटना पर गांव के महेश पाल व दिनेश पाल के दिवंगत होने पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी ।
इस दौरान मॉर्निंग वॉक में भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अवस्थी भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कांत निषाद जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा रानू शुक्ला कमलेश निषाद विनय प्रताप सिंह सुमित पांडेय उमेश गुप्ता दिनेश सिंह रमेश कुशवाहा संदीप साहू आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
