फतेहपुर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार इलाहाबाद-झॉसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एकीकृत निर्वाचक नामावली अद्यावधिक रूप से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम- 1960 के अनुसार अन्तिम रूप से तैयार कर लो गयी है ।
उपरोक्तानुसार इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एकीकृत निर्वाचक नामावलिया आज से मेरे कार्यालय एवं संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालय में यथाविधि अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गयी हैं । उपरोक्त स्थानों पर एकीकृत निर्वाचक नामावलिया जनसाधारण को निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेंगी ।
