– ज्ञान की आराध्य देवी मां सरस्वती जी के जन्मोत्सव के पर्व बसन्त पंचमी के अवसर पर 41 शिशुओं का पाटी पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लंका रोड बिन्दकी में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 41 शिशुओं का पाटी पूजन हवन एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पण्डित जी द्वारा मंत्रोच्चार से संपन्न हुआ । सभी बच्चों को पाटी /सिलेट में पहली बार ओम का अक्षर लिखना सिखाया गया । इसके बाद उन्हें सिलेट ,चाक,बैलून शार्पनर इरेज़र एवं पेंसिल भेंट किये गये । इसके पूर्व प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने हवन बेदी पर बैठकर आहुतियां देकर बच्चो के साथ मनोबल बढ़ाया ।
वहीं 21 छात्र छात्राओं का शिशु वाटिका में नवीन प्रवेश भी हुआ ।
मां सरस्वती जी जन्मोत्सव पर अध्यापिका अलखनंदा ने तथा वीर हकीकत राय के बारे में अमित ने उद्बोधन दिया । कक्षा 11 की छात्र प्रिया पटेल ने आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के बारे में विचार प्रस्तुत किए ।
सभी अध्यापक-अध्यापिका, छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक हवन पूजन में शामिल रहे । इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक- अध्यापिका, समस्त बच्चे व सैकड़ों 100 अभिभावक उपस्थित उपस्थित रहे ।
