फतेहपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 02 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे रु0 2000 करोड़ की अनुदान राशि का मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से रिमोट का बटन दबाकर अंतरण किया । जिसका सजीव प्रसारण जनपद के आईटीआई फतेहपुर के ऑडिटोरियम में देखा व सुना गया एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को आत्मसात किया गया ।
मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, गोरखपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से वर्चुवल के माध्यम से संवाद किया । लाभार्थियों ने अपनी जुबानी में अपनी बात को साझा किया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट किया ।
इस क्रम में जनपदस्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलापंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता ,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
उक्त जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में जनपद का निरन्तर चौमुखी विकास हो रहा है । सबका साथ,सबका विकास,सबके विश्वास के साथ को चरितार्थ करते हुए बिना भेदभाव के पात्रों को केन्द्र/प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है । जिससे कि उनके जीवन में विकास हो रहा है और आत्मनिर्भर बन कर आगे अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार रहे है ।
केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । प्रदेश में लगभग 02 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को लगभग 2000 करोड़(प्रति लाभार्थी एक लाख रुपए) की धनराशि प्रथम किस्त उनके बैंक खाते में सीधे अंतरण किया गया । जिसके क्रम में जनपद के 1685 लाभार्थियों (नगर पंचायत असोथर–256, बहुआ–228, नगर पालिका परिषद बिन्दकी–49, नगर पालिका परिषद फतेहपुर–287, नगर पंचायत हथगाम–12,करीकान धाता–20,खागा–496,खखरेरू–281,किशनपुर –12,कोड़ा जहानाबाद–44) के खाते में हस्तांतरित की गई ।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए ढाई लाख रुपए की धनराशि तीन किस्तों में वित्तीय सहायता दी जाती है । 12 माह या उससे कम समय में आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को रु0 10 हजार की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक,प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक डूडा ,ईओ नगर पालिका परिषद सदर ,जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण सहित अन्य सम्बंधितगण उपस्थित रहे ।
