कानपुर । मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कार्यालय अपर श्रमायुक्त सर्वोदय नगर कानपुर क्षेत्र कानपुर में अपर श्रमायुक्त श्री पीके सिंह द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन करवाया गया । जिसमें अपर श्रमायुक्त पीके सिंह ने समस्त जनमानस के सुख समृद्ध की कामना हेतु भगवान बजरंगबली का पूजन कर खिचड़ी वितरण प्रारंभ किया ।समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने खिचड़ी भोज में उपस्थित होकर सभी को बधाई दी ।
सहायक श्रमायुक्त कानपुर देहात राम अशीष सिंह,अखिलेश वर्मा, अनूप बाजपेई, प्रभाकर त्रिपाठी,सुशील दीक्षित,राजीव शुक्ला,आलोक भदौरिया, दीपक, रजनीश, राजेंद्र, शिव पूजन,चरित पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।
