कानपुर । स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति का पर्व हैलट अस्पताल के प्रागंण में रोगियों एंव तीमारदारों के बीच खिचड़ी वितरण कर मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
इस कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक बी एल गुलाबिया ने बताया कि देश में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । लेकिन हैलट अस्पताल में हज़ारों कीसंख्या में भर्ती रोगी एंव उनके साथ तीमारदार स्वास्थ्य लाभ के लिए इस त्योहार से वंचित रहते हैं । चिकित्सा कर्मचारियों व्दारा रोगियों की सेवा कर्मठ, ईमानदारी के साथ करते,इसलिए उनके साथ त्योहार को मनाने का संकल्प लिया गया था ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि के बताया कि निरन्तर आज 19वां खिचड़ी वितरण समारोह आयोजित हो रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी एल गुलाबिया, राजकुमार बाल्मीकि सुरेन्द्र सिंह यादव, विजय शंकर बंगाली, गिरीश कुमार, शिवेंद्र सिंह सूरज कुमार उर्फ गुड्डू बिरिहा,संन्तोष कुमार,गुरु सेवक शुक्ला,रियाज समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया ।
