फतेहपुर । जनपद को गौरवान्वित करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी अंश यादव गोल्ड मेडल रिचा राजपूत सिल्वर मेडल अनुष्का यादव सिल्वर मेडल मो जावेद सिल्वर मेडल मो० अली कांस्य मेडल का स्वागत अभिनंदन करने हेतु ताइक्वांडो एसोसिएशनऑफ फतेहपुर के चेयरमैन जी पी मिश्रा अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा आर जी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता कृष्णा लाज प्रबन्धक नरेन्द्र गुप्ता ने पटेल नगर चौराहा में विजय तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर मेडल व गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।
विशिष्ठ अतिथि जी पी मिश्रा ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कीर्तिमान के लिये होता हैं । संजीव गुप्ता ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान करते कहा हमारी धरोहर हम फतेहपुर वासियों का सम्मान अग्रसित कर रही हैं हम सभी को इन खिलाड़ियों के ऊपर फक्र है ।
अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने समस्त विशिष्ट अतिथियो का अभिवादन करते कहा हम सब मिलकर खेल को आगे बढ़ा सकते हैं । अपना विकसित योगदान देकर अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के चेयरमैन जी पी मिश्रा अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा सचिव राजकुमार संजीव गुप्ता नरेन्द्र गुप्ता उत्कर्ष पटेल शिव कुमार अनुराग कुमार सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे ।
