बिन्दकी/फतेहपुर । आज सोमवार को नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम के शुरुआती चरण में विभाग प्रचारक शिव शंकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया । जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष अशोक मिश्रा,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह रज्जू भैया भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव,बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रधानाचार्य बलराम सिंह तथा सैकड़ों गणमान्य लोग व अभिभावक उपस्थित रहे ।
ध्वजारोहण के पश्चात शिव शंकर ने एनसीसी की छात्राओं तथा स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं के द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली । पूरा विद्यालय वातावरण उसे समय घोष दल की करतल ध्वनि से गुंजायमान था ।
दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के पश्चात सम्मानित अतिथियों का परिचय व्यवस्था प्रमुख अध्यापिक देवेंद्र ने कराया । इसके पश्चात कार्यक्रम का अनुभव विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने प्रस्तुत किया ।

उन्होंने कहा कि देश आज गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ बना रहा है । यह आजादी हमें अमर शहीदों के बलिदान के फल स्वरूप मिली है । हमें उनके द्वारा प्रदत्त आजादी को बनाए रखना एक चुनौती है इसके पश्चात 8A की छात्रा रितिका ने संस्कृत भाषण प्रस्तुत किया । जिसमें उसने गणतंत्र दिवस की भूमिका का वर्णन किया । इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की गई ।
जिसमें सर्वप्रथम शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं ने “हम इंडिया वाले” गीत पर डांस प्रस्तुत किया । जिससे प्रसन्न होकर सम्मानित अतिथियों ने पुरस्कार देकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया । इसके पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत भारतीय त्योहार पर नृत्य नाटिका विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा । इसके बाद आराध्या त्रिपाठी 12B ने हिंदी में भाषण दिया ।
शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं ने “लुंगी डांस” पर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया । इस के बाद छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में प्रशंसनीय योगदान देने वाले स्काउटगाइड के छात्र छात्राओं ने शहीदों पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की ।
छात्रा पलक ने रिपब्लिक – डे पर अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया । दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा तथा पैरा बैडमिंटन IAS सुहास यतिकर की जीवनी को प्रस्तुत करते हुए भैया और बहनों ने नाटिका प्रस्तुत की ।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया ने अपने उद्बोधन में बताया कि बदलते हुए भारत देश में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में हमारा देश उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहा है । आने वाले भारत देश की तस्वीर कुछ और ही होगी ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि मातृभूमि के लिए बलिदान करने वाले लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने वीर साहबजादों का उदाहरण देकर कहा कि हमें देश के लिए पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए । क्योंकि जिस तरह देश के लोगों देश के लोग पूरी तरह राष्ट्र के लिए समर्पित होते हैं । वह देश कभी गुलाम नहीं होता । उन्होंने अपने विचारों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पांच परिवर्तन का भाव लेकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की कगार पर है । यदि हम सभी राष्ट्रीय धर्म का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे तो अवश्य ही हमारा भारत देश विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सकेगा ।
मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमोद ओमर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र को साइकिल प्रदान की जाएगी । समाजसेवी एवं व्यवसायी लक्ष्मी चंद्र ओमर “मोना ओमर” ने एक शिक्षा हित पर महत्वपूर्ण घोषणा की । जो काबिले तारीफ है यदि विद्यालय का कोई छात्र बोर्ड मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करता है तो 51,000 रुपए, बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त करता है तो 21,000 रुपए तथा जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करता है तो 11,000 रुपए भेंट किए जाएंगे ।
अंत में आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अध्यापिक प्रशांत किशोर ने किया ।
कार्यक्रम की सफलता में सभी अध्यापक – अध्यापिका ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में अनेक पूर्व छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।
