अमेरिका । देश में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है । रविवार देर रात तक 13 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बिना बिजली के जीवन जीने को मजबूर हैं । हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं । मौसम विभाग ने सोमवार को भी भीषण ठंड की चेतावनी दी है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है ।
अमेरिका में रविवार 25 जनवरी की देर रात एक खतरनाक बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई । इस तूफान की वजह से 13 लोगों की जान चली गई है । करीब दस लाख लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई है । बर्फ,ओले और बर्फीली बारिश ने बिजली के तारों को भारी नुकसान पहुंचाया है ।
