फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रातः 11:30 बजे से उज्जवल सिंह महाविद्यालय खागा में प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 205 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
शिविर में जनपद स्तर की प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर द्वारा 19 एलीमेन्ट्स कन्सल्टेन्ट,नोएडा द्वारा 13 पुखराज हेल्थ केयर द्वारा 35 Blinkit Warehouse द्वारा 09, Raxa सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा 18 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 07 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । इस प्रकार कुल 101 योग्य अभ्यर्थियों के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । जिसमें कम्पनियों द्वारा 9000 से 17500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी प्लेसमेन्ट शिविर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं महा विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र यादव के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के चन्द्रकिशोर एवं महाविद्यालय से जय कृष्ण यादव,रामभवन मौर्या,हिमांचल सिंह, ओम सिंह,आशीष कुमार, निशांत त्रिपाठी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
