फतेहपुर । निःशुल्क दलहन जायद-मूंग बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित “निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम” योजना के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में पवन कुमार मीना,मुख्य विकास अधिकारी,फतेहपुर की अध्यक्षता में ई-लाटरी का आयोजन किया गया । जिसमें जायद दलहन बीज मूंग मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी के माध्यम से 118 कृषको का चयन हुआ ।
जायद दलहन बीज मूंग मिनीकिट हेतु चयनित किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति लेकर यथाशीघ्र पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से निःशुल्क मूंग बीज मिनीकिट प्राप्त करें ।
उक्त के अतिरिक्त किसान भाइयो से अपील है कि पी०एम० किसान के लाभार्थी कृषक फार्मर रजिस्टी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अवश्य करायें । कृषि विभाग में 10,000-00 धनराशि से कम अनुदान के वाले कृषि यंत्रो की बुकिंग दर्शन-2 पोर्टल पर हो रही है (लक्ष्य पूर्ण होने तक) इच्छुक कृषक “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर स्वयं से या जन सेवा केन्द्र के माध्यम से बुकिंग कराकर योजना हेतु अनुमन्य अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है ।
