खागा/फतेहपुर । संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर 2 फरवरी को खागा नगर के यशराज रिसॉर्ट में “विशाल हिन्दू सम्मेलन” आयोजित होने जा रहा है । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सत्यनारायण जी महराज का उद्बोधन समस्त श्रोताओं को प्राप्त होगा । जिसमें आज प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों क्रमशः शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि खागा संघ की दृष्टि से जिला है ।
मैं व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष होने के नाते खागा जिले के समस्त व्यायारियों से अपील करता हूं कि उक्त कार्यक्रम में अधिक अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करें,आज से हमारा हम सभी लोग घर घर,दुकान दुकान जाकर लोगों को रोली टीका करके आमंत्रित भी करेंगे ।
इस अवसर पर प्रवीण पाण्डेय,महेंद्रनाथ त्रिपाठी,के के मिश्र,अक्षय त्रिपाठी,रामविशाल नेता जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता अखंडता को सुदृढ़ करने का एक सामूहिक प्रयास है ।
जिसमें समस्त सकल समाज का सहयोग एवं उपस्थित का आग्रह है । विभिन्न जिम्मेदारी आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता कृष्णस्वरूप सिंह,विमलेश पांडेय,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,आशीष पाल, यश शुक्ल,हर्ष,राजवीर, नितिन,नेता समेत अन्य सम्मानित महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति रही ।
