कानपुर । केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन वर्तमान स्वरूप का राष्ट्रीय कायस्थ समाज पुरजोर विरोध करेगा । उक्त विरोध भगवान चित्रगुप्त अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कायस्थ समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
श्रीवास्तव ने आगे बताया की यूजीसी का वर्तमान मसौदा हम लोगों के बच्चों के पढ़ने के अनुरूप नहीं है । यह अनावश्यक लड़ाई झगड़ा व नई-नई मुसीबतों को पैदा करने वाला है । इसमें संशोधन की अत्यंत आवश्यकता है । इस बिल का मसौदा समाज को बांटने वाला तथा वैमनस्यता पैदा करने वाला है । यदि सरकार ने इसे वापस न लिया अथवा संशोधन के लिए स्वीकार न किया तो कायस्थ समाज राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध करेगा ।
