– राष्ट्र निर्माण के लिए अधिकतम मतदान करने का किया गया आग्रह
Bindki/Fatehpur । राष्ट्र निर्माण के लिए अधिकतम मतदान करने की जरूरत है । जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और विकास के लिए सफल योजना साबित होगी गांव का विकास होगा गांव का विकास होगा तो देश का विकास होगा । यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मलवा विकासखंड क्षेत्र के जनता गांव व मलवा नगर मंडल मे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में कहा ।
मलवा विकासखंड क्षेत्र के जनता गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ पहुंचे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का ग्राम प्रधान विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत जी राम जी कानून बनाया गया है । इसके तहत गांव में रोजगार की गारंटी होगी तथा भ्रष्टाचार को रोकना सुनिश्चित हो पाएगा इसके लिए भाजपा सरकार लंबे समय से प्रयास कर रही है ।
उन्होंने कहा कि जब गांव क्षेत्र का विकास होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा इसलिए गांव का विकास जरूरी है । इस मौके पर उन्होंने भाजपा के पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं से कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में सभी लोग लगकर कम करें । सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाना चाहिए ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण चौरसिया सहित तमाम लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष मलवा नगर मंडल बिन्दकी गांधी जूनियर हाईस्कूल में भी एस आई आर के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे । जहां पर भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की बात कहीं ।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह ,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रोहित कश्यप जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत,भाजपा सभासद एवं भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
