जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (PWD)द्वारा नवनिर्मित महत्वपूर्ण सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया ।
श्री पटेल ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात हमारी प्राथमिकता है । इसी क्रम में आज विभिन्न कार्यों का शुभारंभ हुआ ।
लोकार्पण : देवमई वाया कंधर देवमई सजावलपुर केसरीपुर मार्ग से लक्ष्छीखेड़ा मार्ग ।
(लंबाई : 0.520 किमी. ।
लागत : ₹35.93 लाख) ।
शिलान्यास : विकास खंड खजुहा के ग्राम आवरखेड़ा से जाफरगंज संपर्क मार्ग ।
(लंबाई: 1.650 किमी. ।
लागत: ₹103.33 लाख) ।
इन सड़कों के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी । विकास का यह पहिया थमेगा नहीं, हर गांव को मुख्य धारा से जोड़ना ही हमारा संकल्प है ।
