बिन्दकी/फतेहपुर । सात सूत्रीय मांगों को लेकर भारती किसान यूनियन टिकैत गुट की तहसील परिसर में एक बैठक हुई । जिसमें कहा गया कि किसानों की समस्याएं हल की जाए वरना अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के तहसील परिसर में सात सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई ।
जिसमें कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में देर शाम को बिजली की कटौती की जाती है । उसी समय गांव क्षेत्र के लोग तथा किसानों का भोजन पानी का समय होता है । जिसमें परेशानी का सामना करना पड़ता है । अतः देर शाम की विद्युत कटौती बंद की जाए । बैठक में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया गया । तहसील में नकल उपलब्ध कराने पर वसूली का आरोप लगाया गया । तहसील क्षेत्र के खुरमा नगर तथा जोनिहा सहित सैकड़ो गांव में आवारा मवेशियों द्वारा फसलों के नुकसान करने पर नाराजगी जताई गई ।
कहा गया कि आवारा मवेशियों को गौशाला भेजा जाए । जोनिहा कस्बे में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से लेकर कंधई सोनकर के घर तक का रास्ता खराब होने पर नाराजगी जताई गई कहा गया इसको जल्द बनवाया जाए । कंजरन डेरा मजरे गौरी से फरीदपुर मार्ग बनवाने की मांग की गई । बाबा के कुआं से अकबराबाद तथा रामपुर से चौधरी नरेंद्र प्रताप सिंह विद्यालय तक रास्ते का निर्माण करने की मांग की गई ।
तहसीलदार अचिलेश सिंह ने बैठक में पहुंचकर यूनियन की समस्याएं सुनी । यूनियन के लोगों ने उन्हें ज्ञापन भी सोपा ।
इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल तहसील महासचिव अनु सैनी तहसील उपाध्यक्ष राधेलाल जिला उपाध्यक्ष इक लाख अहमद के अलावा यूनियन के कांटा निषाद सोनू सिंह अतर सिंह बोधी लाल तथा राधेलाल आदि मौजूद रहे ।
