Big Breaking । बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान से 27 वर्षीय एक युवती रविवार सुबह गंगा बैराज के गेट नंबर तीन से लापता हो गई । चार दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है । पुलिस को आशंका है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगाई है ।
लापता युवती की पहचान पलक के रूप में हुई है । वह रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।
सीसीटीवी फुटेज में पलक को रविवार सुबह 5:18 बजे गंगा ब्रिज सिटी कैमरे में देखा गया था जिसके बाद वह पुल के गेट नंबर तीन की ओर जाती हुई दिखाई दी । गेट नंबर तीन पर युवती की चप्पलें मिली हैं ।
सीसीटीवी फुटेज,चप्पलें और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि पलक ने गंगा में छलांग लगाई है । पुलिस ने बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है ।
युवती की तलाश में पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई है । सोमवार को भी पीएसी और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली । मंगलवार को भी गोताखोरों की। टीम ने मोटरबोट की सहायता से गंगा में अभियान चलाया,पर युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका ।
शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि गंगा में युवती की तलाश जारी है ।
