नई दिल्ली । जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं । उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे । परिवार के सदस्यों की संख्या,आने वाले मेहमानों का विवरण,घर में शादी,भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी । तभी सिलिंडर बुक होगा ।
हैलो बीपीसीएल (Hello BPCL) ऐप भारत पेट्रोलियम का आधिकारिक ऐप है,जो 13 भाषाओं में Bharatgas LPG बुकिंग , रिफिल,मैकेनिक सेवाएं और 14kg/19kg सिलेंडर ऑर्डर करने की सुविधा देता है । यह ऐप UFill के माध्यम से डिजिटल भुगतान,पेट्रोल पंप की लोकेशन और ई-केवाईसी (E-KYC) के साथ -साथ ‘पेट्रोमाइल्स’ (Petromiles) लॉयल्टी पॉइंट भी प्रदान करता है ।
रविवार से लागू इस नियम की जानकारी गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं को भी नहीं थी । सुबह से ही मोबाइल फोन से बुकिंग की कोशिश कर रहे लोग असफल होने पर गैस एजेंसी पहुंचे । एजेंसी पर मौजूद स्टाफ को भी इसकी जानकारी नहीं थी । संचालक ने कंपनी के अधिकारियों को कॉल की तो इस नई प्रक्रिया की जानकारी मिली ।
