फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय (शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र) फतेहपुर द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछडे वर्ग हेतु स्थापित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र जिला सेवायोजन कार्यालय में शिक्षित बेरोजगरों को तृतीय श्रेणी/अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी एवं मार्गदर्शन हेतु एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 मार्च 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं ।
प्रवेश हेतु योग्यता कम से कम इण्टरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण (हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय सहित) है । प्रवेश हेतु आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 से की जायेगी । जो 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो ।
इच्छुक पुरुष/महिला अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता,आय,जाति तथा सेवायोजन पंजीयन प्रमाण-पत्रो की छायाप्रति सहित बायोडाटा जिला सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में विलम्बतम 31 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं । अथवा कार्यालय की वेबसाइट deo.ft-up@gov.in पर फार्म भरकर प्रेषित कर सकते हैं ।
प्रवेश हेतु साक्षात्कार 30 मार्च 2026 को होगा । अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों की सूची शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र के सूचना पट्ट पर 01 अप्रैल 2026 को देखी जा सकती है । साथ ही आपको दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जायेगी 01 अप्रैल 2026 से कक्षाए संचालित की जायेगी । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा ।
